अयोध्या, सितम्बर 11 -- अयोध्या। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय 13 सितम्बर को सुबह नौ बजे से और मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स अपराह्न 12 बजे से डा. भीमराव आम्बेडकर अन्तररार्ष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में किया गया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितम्बर तक आगरा में होना है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...