आदित्यपुर, अक्टूबर 9 -- ग़म्हरिया।सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का का चयन संपन्न हुआ। पलामू में होने जा रहे 26वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय खिलाड़ियों के चयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। फ्री स्टाइल एवं गिरी को रोमन शैली के निम्न भार वर्गो के लिए चयनित खिलाड़ी 26 सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि यह आयोजन पलामू जिला के हरिहरगंज स्थित सीता हाई स्कूल मैदान में आगामी 10 से 12 अक्टूबर तक होना था लेकिन भारी वर्षा होने के कारण इस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के नाम इ...