कुशीनगर, जनवरी 22 -- पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद व मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से जिला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे, जो 24 जनवरी को सुबह 11 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.