कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। भोपाल में एक से पांच फरवरी के बीच हो रही 36वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिट चैम्पियनशिप हुई। इसमें कानपुर की सुप्रिया ने प्रयागराज की जोड़ीदार नंदिनी के साथ मिलकर 1000 मीटर के-2 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। गोला घाट निवासी गोपाल निषाद की बेटी सुप्रिया निषाद प्रयागराज में ही रहकर अभ्यास करती हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे, उत्तर प्रदेश कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के सचिव त्रिभुवन निषाद ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.