संभल, मई 12 -- सीनियर केमिस्ट एसोसिएशन संभल का 12वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन सहायक आयुक्त मुरादाबाद मंडल अरविंद कुमार गुप्ता, औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संगठन के महामंत्री सुधीर अग्रवाल और संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह टिल्लू द्वारा किया गया। जिला संभल के महामंत्री नवनीत कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए केमिस्टों की प्रमुख समस्याओं को रखा। सहायक आयुक्त अरविंद कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं को जल्द ही भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने सभी केमिस्टों से नारकोटिक ड्रग्स की बिक्री हेतु रजिस्टर मेंटेन करने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.