छपरा, फरवरी 14 -- छपरा ,हमारे संवाददाता । जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस-जनता के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीनियर एसपी विनीत कुमार एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह उपस्थित रहे। सीनियर एसपी ने समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का विधिसम्मत एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, असामाजिक तत्वों की सूचना या विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें, ताकि त्वरित एवं प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.