नई दिल्ली, अगस्त 6 -- महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को अब 2.5 लाख से 3 लाख तक की भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। यह छूट 2024 मॉडल ईयर (MY2024) स्टॉक पर दी जा रही है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके पास अभी बेहतरीन मौका है। जी हां, क्योंकि महिंद्रा के डीलर्स पुराना स्टॉक खाली करने के लिए इस वक्त बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस माइक्रो SUV पर Rs.65000 का डिस्काउंट, इसकी कीमत Rs.4.26 लाखक्यों मिल रही है इतनी बड़ी छूट? XUV400 को लॉन्च के समय नेक्सन ईवी (Nexon EV) को टक्कर देने के लिए लाया गया था, लेकिन यह उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) की मजबूत पकड़, अपडेटेड फीचर्स और ब्रांड लॉयल्टी के सामने XUV400 पीछे रह गई। अब जब महिंद्रा (Mahi...