नई दिल्ली, फरवरी 17 -- स्मार्टफोन मार्केट में मिडरेंज स्मार्टफोन्स पर बड़ा प्राइस-कट कम ही देखने को मिलता है और यूजर्स को बार-बार प्रीमियम फीचर्स वाला धांसू फोन सस्ता खरीदने को नहीं मिलता। हालांकि, Motorola Edge 50 Pro के साथ अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 35,999 रुपये थी, वहीं स्मार्टफोन अब 25 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहे ऑफर के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीधी छूट देखने को मिल रही है और इसे 24,699 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर्स के साथ एक्सट्रा छूट का फायदा भी लिया जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के साथ पुराना फोन देकर इफेक्टिव प्राइस और भी कम किया जा सकता है। ध्यान रहे, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल ...