संवाददाता, मई 5 -- यूपी के महाराजगंज में एक प्रेमिका सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी से बात की और फिर दोनों ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। उधर, लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी वहां जा पहुंचे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। प्रेमी-प्रेमिका ने जिस कमरे में खुद को कैद किया था उसके बाहर भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका से बात करने की कोशिश की तो दोनों ने अंदर से अपनी बात कहनी शुरू कर दी। शादी की मांग पर अड़े प्रेमी-प्रेमिका ने ऐसा न होने पर जान दे देने की धमकी भी दी। गांव के एक घर में यह हंगामा चल ही रहा था कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और दोनों को लेकर थाने चली गई। इसके बाद थाने में पुलिस ने प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.