देवघर, जून 7 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के डुमरिया में नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान गुरुवार शाम बनारस से आए कथावाचक महेंद्र शास्त्री द्वारा जीवंत झांकी के साथ भक्तिमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने सीता स्वंयवर प्रसंग द्वारा माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्वामित्र द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाईयों को अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाया गया था। उसी दौरान वहां से मिथिला की राजधानी विदेह में आयोजित सीता स्वयंवर में ले गए थे। जहां बड़े-बड़े राजा- महाराजा शूरवीर जिस धनुष को उठा नहीं पा रहे थे, वहीं श्रीरामजी ने उस धनुष को तोड़कर जनक नंदिनी सीता से विवाह किया। उसके बाद माता सीता का श्रीराम के साथ, भरत का मांडवी, लक्ष्मण का उर्मिला व शत्रुघ्न का श्रु...