पटना, नवम्बर 30 -- इंटैक की ओर से बिहार ललित कला अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय छठ प्रदर्शनी 'अर्घ्य' का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर हृदय नारायण झा के सीता विदाई गीत ने सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रदर्शनी में पटना कलम, मंजूषा, पेपरमेशी, थ्री डी पेंटिंग, कनिया पुतरा समेत 53 कलाकारों की 75 कलाकृतियां को प्रदर्शित किया गया था। वहीं ललित कला अकादमी के मुख्य प्रवेश द्वार पर परंपरागत छठ घाट को भी सजाया गया। वहीं संगोष्ठी में वरिष्ठ कलाकार अर्चना सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. धीरेन्द्र नारायण सिंह तथा मृणाल सिंह ने कला की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं कलाकारों ने भी कला से जुड़ी अपनी कठिनाइयों को साझा किया। इस अवसर पर समाजसेवी और सामूहिक छठ पूजा के आयोजक राजेश वल्लभ, क्यूरेटर अल्का दास और मनीष झा को सम्मानित किया गया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.