शामली, सितम्बर 23 -- चौसाना। श्री राम के शिवजी का धनुष भंग करते ही पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। सीता ने जैसे ही राम के गले में जय माला डाली तो वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब की चौसाना में चल रही रामलीला में नगर दर्शन, धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, धनुष भंजन और जयमाला का मंचन किया गया। वही इसके बाद राम बारात का आयोजन किया गया। चौसाना के जय भारत किसान इंटर कॉलेज मे आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम शिवजी के धनुष पर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाते है तो पूरा मैदान में जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद सीता ने वरमाला पहनाई। परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। रामलीला के पांचवें दिन राम बारात का शुभारंभ भगवान श्रीराम की आरती के साथ हुआ। ढ़ोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर सजी धजी बारात जब रामलीला मैदान से निकली तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.