नवादा, दिसम्बर 8 -- नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। जिले का सुप्रसिद्ध सीतामढ़ी मेला चौथे दिन और भी अधिक भीड़ का गवाह बन रहा है। इसके साथ ही मेले की रौनक और भी चमकदार दिख रही है। मेले में पहुंचे सभी कारोबारी और दुकानदार काफी हर्षित दिख रहे हैं। तमाम तरह की खरीदारी में सभी मशगूल हैं। अच्छी फसल की खुशी से लबरेज मेले के काठ बाजार में अब रवानगी छाने लगी है। अगले एक माह तक यहां सस्ते फर्नीचर की बिक्री जारी रहेगी। बिटिया के द्विरागमन के लिए कई जरूरतमंद पिता इस बाजार का वर्ष भर इंतजार करते हैं, ताकि उपहार में उसके ससुरालियों को पलंग, कुर्सी-टेबुल और अन्य फर्नीचर प्रदान की जा सके। चूंकि यहां काफी सस्ते में सारी सामग्री मिलती है इसलिए इसकी मांग काफी है। जरूरतमंदों का शॉपिंग मॉल है सीतामढ़ी का काठ बाजार जरूरतमंदों के लिए किसी शॉपिंग मॉल जैसा ही सीतामढ़ी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.