मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर इलाके की रहनेवाली एक छात्रा शहर से बीते छह दिनों से लापता है। 15 जुलाई को वह कलमबाग चौक स्थित किराये के मकान से रामबाग स्थित एक टीचर ट्रेनिंग स्कूल के लिए निकली थी। जब शाम तक वह घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान कॉलेज के रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों को भी देखा गया, लेकिन वह वहां नहीं गई थी। इसके बाद मां ने काजीमोहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया, जिसपर 18 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.