नवादा, दिसम्बर 8 -- नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। नवादा जिले के ऐतिहासिक सीतामढ़ी मेला इस वर्ष अभूतपूर्व सफलता की कहानी लिख रहा है। माता सीता की निर्वासन स्थली और लव-कुश की जन्मस्थली के रूप में विख्यात यह पावन स्थल आजकल आस्था और व्यापार का एक जीवंत केंद्र बन चुका है। अगहन पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुरू हुए इस मेले में न केवल श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, बल्कि खरीदारी का ग्राफ भी रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदार और दूर-दराज से आए व्यापारी खुशी से गदगद हैं। इस वर्ष सीतामढ़ी मेले को पहली बार राजकीय मेले का दर्जा मिला है, जिसके कारण प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। सुविधाओं में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर मेले की रौनक और व्यापार पर दिख रहा है। मेले के हर कोने में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.