सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेजी) के एक नेता के भाई को गोली लग गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा एनएच-22 किनारे की है। गंभीर स्थिति में पुलिस को युवक मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी। वहीं पास में ही एक लोडेड पिस्टल भी मिली है। उसपर खून के धब्बे थे। पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घायल को बाद में शहर के रिंब बांध स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर ले जाया गया। जख्मी युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी विजय ओझा के 25 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है। वह भाजपा युवा मोर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.