सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। शादी के दूसरे दिन ही 57 हजार नकदी व सास के 25 हजार रुपये के चांदी के जेवर लेकर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। अहियापुर क्षेत्र के चतुरी पुनास गांव निवासी उसके पति अनिल दास ने दुल्हन की खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो रविवार को उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। अनिल ने कहा है कि 26 जनवरी को उसकी शादी सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ननौरा गांव की सोनम कुमारी से हुई थी। 28 जनवरी को जब वह राजमिस्त्री का काम करने घर से बाहर गया था तो पत्नी कमरे की खिड़की खोल कर फरार हो गई। घर में खोजबीन करने पर पता चला कि 57 हजार रुपये और उसकी मां का लगभग 25 हजार रुपये का चांदी का गहना भी गायब। अनिल दास ने कहा है कि उसकी पत्नी मोबाइल से एक युवक से काफी बातचीत कर रही थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.