सीतापुर, अप्रैल 5 -- बिसवां रेलवे स्टेशन की घटना, लोको पायलट ने लगाया था इमरजेंसी ब्रेक बिसवां, संवाददाता। आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। बिसवां रेलवे स्टेशन के पास गोंडा से सीतापुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने पटरी पर अचानक सांड़ आ गया। लोको पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पटरी से उतर गई। हालांकि इससे बड़ा हादसा टल गया लेकिन तेज झटके से इंजन के ठीक पीछे लगे दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बिसवां स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुए इस हादसे के कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ। हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे की रेस्क्यू टीम लखनऊ से विशेष मशीनरी के साथ मौके पर रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद पटरी पर से डिब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.