सीतापुर, मार्च 22 -- लहरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मोहल्ला बेहटी में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित जोड़े का शव एक ही दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। तीन माह पूर्व दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेहटी में 22 वर्षीय आशीष चौरसिया और उनकी 20 वर्षीय पत्नी नैंसी वर्मा का शव घर की छत पर बने कमरे में एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटकता हुआ मिला। सुबह जब दोनों सो कर नहीं उठे तो घटना की जानकारी परिजनों को हुई। ऐसे में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव फंदे पर लटकते मिले। जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.