सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता। 21वें रमजान को मौला अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में इमामबाड़ा फारिग से जुलूस उठाया गया। गमगीन माहौल में ताबूत कांधों पर उठाये अजादारों ने मौला अली को याद किया। इस दौरान जुलूस में दूसरे अजादार मातम करते रहे। इमामबाड़ों से लेकर कर्बला तक या अली की सदाएं गूंजती रहीं। शनिवार को इमामबाड़ा फारिग से निकलकर जुलूस मदरसा मिल्लत वाली गली से होते हुए सज्जादिया इमामबाड़ा, जर्रार हकीम, मस्जिद बंगला, छोटा इमामबाड़ा, कजियारे वाली मस्जिद के सामने से गुजरकर चैराहे पर आया। उसके बाद मोहल्ला शेख सरायं में हाजी साहब इमामबाड़ा, हकीम जी मस्जिद, पटिया से होकर हाजी साहब कर्बला पहुंचा। जुलूस में अजादार नोहाख्वानी करते रहे। सुबह आठ बजे के करीब पहली मजलिस मेहंदी रजा ने पढ़ी, जिसमें उन्होंने मौला अली की शहादत के बारे में अजादारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.