सीतापुर, जनवरी 27 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डालने के विवाद में दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर ईंर्ट से कूंच दिया। चीख सुन परिवार वालों को आता देख आरोपी भाई धमकाते हुए भाग निकला। बहू की तहरीर पर सिधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिधौली के लक्ष्मनपुर मुराडीह निवासी इंद्रपाल (55) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इंद्रपाल का छोटे भाई विजय से घर के सामने खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार सुबह भी इंद्रपाल की विजय से कहासुनी हुई थी, परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत करवा दिया था। रात में इंद्रपाल घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डाल रहे थे...