सीतापुर, फरवरी 2 -- सीतापुर, संवाददाता। साइबर जालसाज ने निवेश पर फायदे का झांसा देकर दंपति के खाते से 10.40 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की तहरीर पर रेउसा पुलिस मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है। रेउसा के ताहपुर निवासी ओम प्रकाश तिवारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके टेलीग्राम ऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज पर निवेश पर फासये की बात लिखी थी। हामी भरने पर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद जालसाज ने उनके और उनकी पत्नी गुड़िया देवी के खाते से 10.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। निवेश पर फायदा तो दूर अब वह अपने ही रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। रुपये वापस करने के नाम पर जालसाज और विभिन्न मदों के नाम पर और रुपये जमा करने के बाद रुपये निकाल पाने की बात कह रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि 1930 पर भी शिकायत दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी रेउसा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.