सीतापुर, जनवरी 27 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली के मानपारा में रविवार देर रात एक अधिवक्ता को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं, रामकोट के मुशहा में एसयूवी की टक्करी से गोकरण प्रसाद (60) की मौत हो गई। आरोपी चालक को पुलिस ने 20 किमी दौड़ाकर पकड़ लिया। उधर, सकरन के सरैया कला में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर सुमन देवी (50) की जान चली गई। सिधौली में लखनऊ सीतापुर हाइवे पर मानपारा के पास रविवार देर रात अधिवक्ता रंजीत सिंह सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर सिधौली कोतवाली आ रहे एक पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता को सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े देखा। पुलिसकर्मी ने तुरंत कोतवाली में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम अधिवक्ता ...