सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता। रीजेन्सी पब्लिक स्कूल रस्यौरा में शनिवार को अन्तर्सदन शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ रीजेन्सी शैक्षिक समूह के निदेशक एआर जैदी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सर सैय्यद सदन के प्रतिभागी आसिर रजा रिजवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेरेसा सदन से तनमय कुमार विमल ने द्वितीय व टैगोर सदन के आर्यन गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सर सैय्यद सदन के रोज गुप्ता प्रथम स्थान, नानक सदन की राधिका सोनी ने द्वितीय व टेरेसा सदन की अराध्या राज सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का संचालन शगुफी अंसारी ने किया। अन्त में प्रधानाचार्या राशिदा जैदी ने सभी प्रतिभागियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.