सीतापुर, अप्रैल 10 -- कमलापुर। सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी शिक्षा को भी शामिल करने के लिए जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के निर्माण कराकर शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया है। विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत दुलारपुर के ग्राम मुंडेरवा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सिधौली विधायक मनीष रावत के कर कमलों द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कसमंडा सुरेन्द्र नाथ प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय को नवाचार और आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा, जिससे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। यहां स्मार्ट क्लास रूम और मॉड्यूलर कंपोजिट लैब बनाए जाएंगे। विद्यालय में कंप्यूटर साइंस और रोबोटिक्स की जानकारी दी जाएगी। विद्यालय में लाइब्रेरी मल्टीपर्पज रूम जिम व खेल मैदान की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.