सीतापुर, मार्च 30 -- सीतापुर। 12वें सिंघानिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तृतीय दिवस पर खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की उपस्थिति में शुरू हुआ। दीप प्रज्ज्वलन समारोह के बाद मुख्य अतिथि ने अंडर-15 व 40 प्लस श्रेणी के सिंगल्स और डबल्स विजेता-उपविजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिलाधिकारी की उपस्थिति में अंडर-17 बालक और बालिकाओं की श्रेणी के मैच शुरू हुए। इस अवसर सिंघानिया स्कूल के चेयरमैन ओपी सिंघानिया, ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष सिंघानिया, सचिव परीक्षित त्रिपाठी और हरीश चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.