शाहजहांपुर, मार्च 9 -- मीरानपुर कटरा। सीतापुर जनपद के महोली कस्बे में पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने रविवार को दिन भर काली पट्टी बांधकर आक्रोश व्यक्त किया। पत्रकारों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शोकसभा कर हत्यारों को पकड़ने, परिवार को दो करोड़ रुपए की सहायता और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। पत्रकारों पर बगैर जांच पड़ताल पुलिस द्वारा अनाप शनाप मुकदमे दर्ज करने की निंदा की गयी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में क्षेत्र के सभी पत्रकार बांह पर काली पट्टी बांध कर पहुंचे, पत्रकार की नृशंस हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए एक स्वर से हत्यारों को जेल भेजने और रासुका की कार्रवाई अमल में लाने समेत परिवार को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग बैठक में की गयी। पत्रकारों पर बगैर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.