सीतापुर, जून 13 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव कोतवाली इलाके के ग्राम देवकली में 27 मई को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक घायल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चलें घटना वाले दिन मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सीएचसी परसेंडी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरवन पुत्र बंशीधर उम्र 42 वर्ष से गांव के ही हरिशंकर पुत्र सीताराम, वीरेश कुमार पुत्र हरिशंकर, मैकिन पत्नी हरिशंकर से खेत मेड़ को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें सरवन पुत्र बंशीधर उम्र 42 गंभीर रूप से चोटिल हो गया था जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। 15 दिनों तक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.