लखनऊ, दिसम्बर 17 -- सीतापुर बाईपास से अंधे की चौकी तक मंगलवार को जाम लग गया। इस दौरान वाहनों को काफी देर तक खड़े रहना पड़ा। जाम में स्कूली वैन और एंबुलेंस भी फंस गई। जाम की सूचना पर सक्रिय हुई ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की। बावजूद इसके घंटों वाहनों को वहां से रेंग कर गुजरना पड़ा। सीतापुर बाईपास से अंधे की चौकी तरफ जाने वाली सड़क पर कोई निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण वहां खुदाई की गई है। इसकी वजह से सड़क संकरी हो गई। मंगलवार अपराह्न में यहां संकरी हुई सड़क से पहले निकलने के चक्कर में कुछ वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे जाम लगने लगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण जब वाहन फंस तो उसके पीछे और वाहन लगने लगे। देखते ही देखते यहां पर लंबा जाम लग गया। वाहन अपने स्थान से हिल ...