सीतापुर, जनवरी 22 -- सिधौली, संवाददाता। गांधी इंटर कालेज में गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बीएल वर्मा छात्रवृत्ति योजना 2026 की शुरूआत की गई। यह छात्रवृत्ति योजना लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट डीन डॉ. सुधाकर वर्मा के अकादमिक मार्गदर्शन एवं परामर्श में संचालित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डॉ. वर्मा पिछले दो दशकों से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह योजना उनके पिता स्व. ब्रजमोहन लाल वर्मा की स्मृति में शुरू की गई है। योजना के समन्वयक राहुल वर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित है। इस परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को वार्षिक आधार पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...