सीतापुर, नवम्बर 26 -- भदफर, संवाददाता। भदफर में बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास जयपाल उर्फ पिटारी (30) का शव मिला। शव देख हड़कंप मच गया। पिता ने गांव के ही दो भाईयों पर घर से बिजली सही कराने के लिए बुलाकर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। लहरपुर के भदफर वेलसुआ निवासी जयपाल उर्फ पिटारी बिजली कारीगर था। पिता शांति ने लहरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के ही दिनेश और उसका भाई पंकज आटा चक्की चलाते हैं। मंगलवार रात को दिनेश और पंकज घर आये थे। दोनों चक्की पर वोलटेज कम आने की बात कर सही कराने के लिए जयपाल को अपने साथ ले। इसके बाद जयपाल लौट कर नहीं आया। पिता शांति का आरोप है कि दोनों भाइयों ने बिजली विभाग से शट डॉउन करवाए बिना जयपाल को ट्रांसफार्मर पर चढ़वा दिया। इस दौरान करंट लगने से दिव्यांग की झुलस कर मौत हो गई। आरोप है कि यह दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.