सीतापुर, अप्रैल 18 -- कमलापुर गांव थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना सीतापुर, संवाददाता। थाना कमलापुर क्षेत्र के दाउदपुर गांव स्थित जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान रामनरेश पुत्र लल्लू निवासी गांव पताराकला थाना कमलापुर क्षेत्र के रूप में की है। बताया जा रहा है कि रामनरेश पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते परेशान होकर वह दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव दाऊदपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.