गाजीपुर, मई 16 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली के गाजीपुर-मऊ मार्ग पर अंधउ हवाई पट्टी के पास जामुन के पेड़ में फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। शव उतारने पर पास में मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला की युवक सीतापुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार अंधउ हवाई पट्टी के पास जामुन के पेड़ पर शुक्रवार की सुबह युवक का शव देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाईल फोन और एक छोटा बैग बरामद हुआ। प्रारंभिक पता चला कि युवक ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.