सीतापुर, अप्रैल 25 -- सीतापुर, संवाददाता। डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार 24 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी ब्लाक एवं शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के कक्षा पांच और कक्षा 10 के बच्चों को डिप्थीरिया (गलघोंटू) से बचाव के लिए टीडी का टीका लगाया जाएगा। यह अभियान आगामी 10 मई तक चलाया जाएगा। हर साल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है। इस बार इसे पखवारे के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 24 अप्रैल से 10 मई के बीच में स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्या चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है जो कि बैक्टीरिया के कारण होती है। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता और एएनएम को भी निर्देश दिए गये हैं कि शिक्षा विभाग के साथ समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.