सीतापुर, मार्च 30 -- सीतापुर, संवाददाता। आज ईद का चांद निकल सकता है। ऐसे में बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। कपड़ों की रेडीमेड दुकानों में खरीददार अपने मनपसंद कपड़ों की तलाश कर रहे हैं। कम समय होने से खरीददारों में अब रेडीमेड कपड़ों की ही डिमांड है। जिस वजह से दुकानदारों को बिल्कुल ही फुर्सत ही नहीं है। सुबह से देर रात तक दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी हुई है। शहर के पुराने इलाके में मेला सा लगा हुआ है। दिन में शहर के आसपास के लोग बाजार में खरीददारी करने आते हंैं, वह कपड़ों के साथ-साथ सिवईयां, शकर और ड्राई फ्रूट आदि भी खरीद रहे हैं। वहीं इफ्तार के बाद शहरी लोगों से बाजार भर जाती है। रात होते-होते बाजारों में पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा हैै। रेडीमेड कपड़ों में पुरूष नमाज के लिए कुर्ते-पायजामे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिनकी कीमत 350-700 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.