गया, फरवरी 25 -- हर साल की तरह इस बार भी संत निरंकारी मंडल की ओर से रविवार को विष्णुपद इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान में सीताकुंड, रबर डैम और विष्णुपद श्मशान घाट इलाकों की सफाई की गई। मंडल के सेवादारों ने भारी संख्या में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाया। गया जोन के इंचार्ज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षा को याद करते हुए गया सहित पूरे भारत में 1500 से अधिक स्थानों पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...