कोडरमा, जनवरी 21 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सीडी बालिका हाईस्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम उपस्थित थे। बैठक का आयोजन प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह, विद्यालय अध्यक्ष रामाधार सिंह व विद्यालय प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। डीइओ अविनाश राम ने अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना व त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों व मेधावी छात्राओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं द्वारा तैयार की गई हस्तकला व शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने...