सिद्धार्थ, मार्च 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र की आगंनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी भर्ती में धनउगाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा सीडीपीओ क्षेत्र में कुछ लोगों से आगंनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की शिकायत कराकर शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का चयन मेरिट के आधार पर होना है, जबकि सीडीपीओ विभिन्न गांवों से प्राप्त आवेदन पत्रों में कम मेरिट वाले आवेदकों को बुलाकर पात्रों में भय पैदा करते हैं। पात्र होते हुए भी आवेदकों से धन उगाही की जाती है। इसी के साथ कुछ लोगों से आंगनबाड़ी की झूठी शिकायत करके उनका धनादोहन व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कार्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.