श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। खेलों इण्डिया के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इसके लिए मंगलवार को विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सीडीओ ने सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान किया। खेला इंडिया के तहत स्पोर्स्ट्स स्टेडियम भिनगा में खिलाड़ियों का कबड्डी का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें 30 खिलाड़ी कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को मंगलवार को सीडीओ शाहिद अहमद ने खेल सामग्री का वितरण किया। सीडीओ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विभिन्न खेलों में ग्रामीण स्तर से निकलकर अनेको खिलाड़ी देश स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप सभी मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। सामग्री प्राप्त करने वालों में नवनीत, मंगलेश, मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.