हाथरस, फरवरी 12 -- सादाबाद|आज विकास खंड सादाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी.एन. दीक्षित द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र मौजूद रहे।निरीक्षण में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता संतोष कुमार सिंह तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता ललित कुमार शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने दोनों अधिकारियों का आज का वेतन अवरुद्ध करने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ सहायक दीया दीक्षित को चिकित्सा अवकाश पर बताया गया।कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने अभिलेखों के रख-रखाव पर नाराजगी जताई। अलमारियों में फाइलें अव्यवस्थित मिलने पर उन्होंने रजिस्टर के अनुसार क्रमवार सूचीबद्ध कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की नेमप्लेट मेज पर प्रदर्शित करने को कहा।परि...