हाथरस, फरवरी 18 -- दोपहर बारह बजे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय व जल निगम नगरीय कार्यालय का औचक निरीक्षण सीडीओ पी एन दीक्षित ने किया। इस दौरान अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया। निरीक्षण के समय विजय यादव, समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित मिले। मुकेश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिना किसी अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित मिले। मुकेश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। लेखाकार कक्ष का निरीक्षण के समय मनीष कुमार राठी, कनिष्ठ सहायक द्वारा लेखाकार के पटल के कार्यों का सम्पादन किया जा रहा है। कार्यालय में किसी भी कर्मचारी की नेम प्लेट लगी नहीं मिली। इस कार्यालय कक्ष में अलमारी के ऊपर पुराने कार्टून में पुराने बिल रखे मिले, जिनको रैण्डम देखा गया जिसमें ट...