पीलीभीत, सितम्बर 6 -- सिद्धार्थ नगर जनपद में आयोजित राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पीलीभीत के सीडीओ ने प्रतिभाग किया। तैराकी इवेंट्स के आधार पर सीडीओ का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। गांधी स्टेडियम में सिविल सर्विसेज की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें पंचायती राज विभाग, बाढ़खंड विभाग, शारदा सागर सिंचाई विभाग, राजकीय पॉलिटेक्निक, विकास विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तर पर चयनित होने के बाद चयनित खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने अपने विभिन्न खेलों का प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चुने गए। विभिन्न खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अलग-अलग जनपदों में आयोजित की गई। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.