संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के भोगीपुर स्थित एक महाविद्यालय में शुक्रवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग का उद्घाटन किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। इस मौके पर डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना से इस क्षेत्र के तैयारी में जुटे युवाओं को लाभ होगा। यहां जेईई, नीट तैयारी की कक्षाएं संचालित होंगी। जिसका लाभ गरीब परिवार के बच्चों को होगा। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि कक्षाएं प्रतिदिन संचालित होगी। इसके लिए योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.