रामपुर, फरवरी 8 -- स्वार। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने शनिवार को खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। योजना से संबंधित रजिस्टर अद्यतन न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में आमजन की समस्याएं सुनने पहुंचे सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर जारी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह को आम जनता से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.