बहराइच, फरवरी 21 -- कैसरगंज। विकासखंड कैसरगंज के ग्राम पंचायत पवही का मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद ने शनिवार को निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय की साफ-सफाई, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था देखी। बच्चों ने स्वच्छता व शिक्षा संबंधी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद सीडीओ ने पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लाभार्थियों से जानकारी भी ली। खंड विकास अधिकारी कैसरगंज सचिन भारती को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड का शत-प्रतिशत लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, अधीक्षक डॉ.एनके सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...