पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बीसलपुर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन उच्चीकृत स्कूल भवन को पूरा करने में सुस्ती दिखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर कुंडा का निरीक्षण कर पठन-पाठन की स्थिति के बारे में जानकारी की। एक जगह भोजन न बनने पर कड़ी नाराजगी जताई। लाभार्थी प्रेमवती और सोमवती के आवास का निरीक्षण किया। द्वितीय किश्त जारी करने के एडीओ और पंचायत सचिव को निर्देश दिए। गांव की नालियों में गंदगी थी। इस पर सफाई कर्मचारी की कड़ी फटकार लगाई गई। वेतन रोकने के लिए डीपीआरओ को लिखा गया है। ग्राम पंचायत भवन की रंगाई पुताई न कराए जाने पर नाराजगी जता...