देहरादून, फरवरी 19 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की जिला प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित है। यह केन्द्र दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए जनपद टिहरी के जिला अस्पताल बोराड़ी में स्थापित किया गया है। इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना, शैक्षिक सेवाएं एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। बैठक के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा ने पीपीटी के माध्यम से मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक की प्रगति...