कौशाम्बी, जुलाई 18 -- चायल, संवाददाता। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अमिरसा का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने बच्चों की कक्षा में जाकर उनसे सवाल जवाब किए। रसोइयों से मिलकर मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछताछ की। विद्यालय की साफ सफाई व स्वच्छ पेयजल का जायजा लिया। प्रधानाध्यापिका अनुराधा पांडेय से बच्चों को निपुण बनाने में गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने निरीक्षण के बाद विद्यालय में पौधरोपण थीम पर बनी रंगोली को देखा, जिसमे सहायक अध्यापक सत्यनिधि शुक्ला व विजय सिंह की रंगोली को प्रथम व शबनम और अशोक कुमार की रंगोली को द्वितीय स्थान दिया। सीडीओ ने इसके बाद ग्राम प्रधान सीमा मिश्रा व बीडीओ संजय कुमार गुप्ता के साथ मिल कर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...