बरेली, फरवरी 14 -- मीरगंज, संवाददाता। सीडीओ ने कपूरपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने घरों में पानी की सप्लाई न होने का मामला उठाया। सीडीओ ने शीघ्र कार्य पूर्ण कर पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। सीडीओ देवयानी ने कपूरपुर गांव के ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय एवं आवास न मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में गांव में दो साल पूर्व खोदे रास्तों की मरम्मत न कराने, पूरे गांव में पाइपलाइन न बिछाने एवं गांव में पानी की सप्लाई शुरू न होने की शिकायत की। सीडीओ ने शिकायतों की शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश बीडीओ को दिए। प्रधान हरीश कुमार राजपूत ने गांव में पशु चिकित्सालय व कन्या इंटर कालेज का निर्माण कराने एवं रामगंगा के कटान को रोकने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। सीडीओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.