हापुड़, फरवरी 2 -- सीडीओ हिमांशु गौतम ने सोमवार को हापुड़ विकास खंड के प्राथमिक एनं उच्च प्राथमिक विद्यालय और मलकपुर में अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। विद्यालय में रसोई के बराबर में कूड़ा मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की, साथ की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। सीडीओ हिमांशु गौतम ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालय शाहबुददीनपुर, मलकपुर एवं असौडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शाहबुददीनपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक अवकाश पर पाए गए। रसोइया द्वारा मिड डे मील के अंतर्गत भोजन तैयार किया जा रहा था। विद्यालय में रसाई के बराबर में कूडा पाया गया, जिसपर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि तत्काल सफाई सुनिश्चित कराए। इसके उपरांत मलकपुर में भी एक अध्यापक अवकाश पर थे, जबकि अन्य स्टाफ उपस...